Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रिटायरमेंट के बाद यदि 65 से कम आयु, नौकरी देगा नगर निगम, भर्ती होंगे Garden निरीक्षक

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश शासन की सेवा से अथवा नगर निगम या विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। 65 साल से कम आयु होने पर उन्हें गाजियाबाद नगर निगम में नौकरी मिल सकती है। उद्यान विभाग में भर्ती की तैयारी चल रही है। आउटसोर्सिंग के जरिए निर्धारित मानदेय पर यह भर्ती की जाएंगी। भर्ती के उपरांत एक निरीक्षक को सिटी हिंडन क्षेत्र (सीएचए) और दूसरे को ट्रांस हिंडन क्षेत्र (टीएचए) में तैनाती मिलेगी।

बशर्तें उम्मीदवार की छवि साफ-सुथरी और बेदाग होनी चाहिए। कार्यकारिणी बैठक में यह प्रस्ताव अनुमोदित हो गया है। अब अगली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। नगर निगम के 5 जोन में 100 वार्ड आते हैं। सभी वार्डों में कुल 1327 पार्क, 37 हरित पट्टी और 54 सेंट्रल वर्ज हैं। आउटसोर्सिंग पर लगभग 750 माली भी कार्यरत हैं।

ट्रांस हिंडन क्षेत्र और सिटी हिंडन क्षेत्र में उद्यान विभाग के कार्यों का प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए 2 उद्यान निरीक्षकों की जरूरत महसूस की गई है। इसके मद्देनजर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती की जाएगी। प्रत्येक उद्यान निरीक्षक को निश्चित वेतना मिलेगा। 2 पद पर भर्ती में उप्र शासन की सेवा से अथवा नगर निगम या विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

रिटायर्ड कर्मचारी की उम्र 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की काम के प्रति सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी को भी परखा जाएगा। कार्यकारिणी बैठक में इस प्रस्ताव पर सदस्यों का अनुमोदन हो चुका है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को रखा जाना है।

Post a Comment

0 Comments